Follow us on

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता  ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ , पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी कोतवाली कमिश्नरेट थाने की पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप के गैरकानूनी कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत की गई।मामले का विवरण गिरफ्तारी थाना कोतवाली कमिश्नरेट पर पंजीकृत मुकदमा क्रमांक 235/2025 के सिलसिले में की गई है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट और नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने जाली दस्तावेज बनाकर ड्रग लाइसेंस हासिल किया और कोडीन युक्त कफ सिरप का नशे के रूप में दुरुपयोग होने के लिए बड़े पैमाने पर अवैध क्रय-विक्रय किया।तरीका और आर्थिक लेनदेन पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों ने फर्जी किराया समझौते और अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर लाइसेंस प्राप्त किए। उनकी फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार किया गया। मुख्य रूप से अभियुक्त विशाल कुमार जायसवाल की फर्म ‘हरी ओम फार्मा ने झारखंड स्थित ‘शैली ट्रेडर्स’ से लगभग 4,18,000 शीशियां खरीदीं और करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक में बेचीं अभियुक्त बादल आर्य की फर्म काल भैरव ट्रेडर्स ने भी उसी स्रोत से 1,23,000 शीशियां खरीदकर लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक में बेचीं।अभियुक्तों ने बताया कि उनकी फर्में सिर्फ दिखावे के लिए थीं और असली माल अन्य स्थानों पर भेज दिया जाता था जबकि फर्जी ई-वे बिल और टैक्स इनवॉइस तैयार किए जाते थे।गिरफ्तारी और टीम अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पकड़कर थाने लाया गया और पूछताछ के बाद शनिवार शाम 8:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाने और एसओजी की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने किया यह मामला नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल जटिल नेटवर्क और फर्जीवाड़े की गंभीरता को उजागर करता है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश और जांच जारी 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x