Follow us on

श्री आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा गोमती ज़ोन कार्यालय में समस्त थानों के थानाध्यक्षों/प्रभारियों (प्र०नि०), मुंशियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

Share this post:

वाराणसी आज दिनांक 08.12.2025 को श्री आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा गोमती ज़ोन कार्यालय में समस्त थानों के थानाध्यक्षों/प्रभारियों (प्र०नि०), मुंशियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गआज दिनांक 08.12.2025 को श्री आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा गोमती ज़ोन कार्यालय में समस्त थानों के थानाध्यक्षों/प्रभारियों (प्र०नि०), मुंशियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान श्री वैभव बागर, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, श्री प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा तथा सभी थाना प्रभारी, थानों के मुंशी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा के उपरांत निम्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—प्रत्येक थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि 07 वर्ष से कम दण्डनीय अपराधों से संबंधित बिना कारण लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से समयबद्ध निस्तारण कराया जाए तथा विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन, कोर्ट कम्प्लायंस और केस डायरी में समयानुसार प्रविष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाए।बांग्लादेशी/रोहिंग्या की तलाश में शासन स्तर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत झुग्गी/झोपड़ी, ईंट भट्टों एवं अन्य स्थानों पर निवासरत व्यक्तियों, संदिग्ध फेरी/घुमन्तू तथा गैर-प्रान्तीय लोगों की चेकिंग कर उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं पृष्ठभूमि की जांच सुनिश्चित की जाए।जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के संबंध में अभियुक्तों के जमानतदारों की सूची प्राप्त कर उनकी पहचान, पता, दस्तावेज तथा पृष्ठभूमि का थाना स्तर पर विस्तृत और व्यापक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।मादक पदार्थों (शराब, गांजा, हेरोइन एवं अन्य नशीले पदार्थ) की तस्करी तथा गौ-तस्करी की रोकथाम हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं मार्गों पर सतर्क निगरानी रखते हुए लगातार गश्त/चेकिंग, इंटेलिजेंस-आधारित त्वरित कार्रवाई तथा व्यापक एवं प्रभावी अभियानों को संचालित किया जाए तथा की गई कार्यवाहियों की दैनिक रिपोर्ट संकलित कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में और अधिक तेजी लाने पर बल दिया गया।आरटी सेट (वार्लेस) पर निगरानी करने वाले कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रसारित होने वाली प्रत्येक सूचना तुरंत थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएं और सभी आदेश-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें; किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।जनशिकायतों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की भौतिक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित कर समयबद्ध आख्या पुलिस उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित की जाए। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जांच अधिकारियों और मुंशियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई एवं प्रारंभिक जांच खोलने के निर्देश दिए गए हैं।सभी प्रभारियों को अपने-अपने थानों में प्रत्येक सेक्शन की प्रगति का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी न होने पाए।वांछित, उद्घोषित एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा गिरफ्तारी में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।मिशन शक्ति के अंतर्गत एण्टी-रोमियो टीमों की समीक्षा कर टीम के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों एवं SOP की पूर्ण जानकारी रखने, संबंधित रजिस्टर अद्यावधिक रखने तथा स्कूल–कॉलेज एवं बाजार क्षेत्रों में नियमित तैनाती के साथ महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने, डिजिटल ट्रेसिंग में तेजी लाने, तकनीकी साक्ष्यों के संरक्षण तथा गंभीर प्रकरणों में विशेषज्ञ टीमों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन धोखाधड़ी में पीड़ितों से तुरंत संपर्क कर समयबद्ध एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित की जाए।शीतकालीन मौसम में चोरी एवं नकबजनी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी थानों को रात्रि गश्त बढ़ाने तथा गश्त का लाइव लोकेशन संबंधित व्हाट्सएप समूह में भेजने के निर्देश दिए गए। अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x