वाराणसी-दीवानी कचहरी, आगरा के अधिवक्ताओं ने सोमवार, 8 दिसंबर को एक शोक सभा का आयोजन कर, दिवंगत अधिवक्ता विमलेश और उनके पति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका हाल ही में एक दुखद सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। यह शोक सभा दीवानी कचहरी परिसर में सम्मन सेल के पास दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई।अधिवक्ता विमलेश जी और उनके पति 1 दिसंबर, 2025 को एक भीषण बाइक एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे में उनके पति का उसी दिन निधन हो गया था। विमलेश जी को गंभीर हालत में एस एन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहाँ वह पाँच दिनों तक वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन आखिरकार 5 दिसंबर, 2025 को उन्होंने भी अंतिम सांस ली।शोक सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, पूर्व डीजीसी और अन्य कानूनी हस्तियाँ शामिल हुईं। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। वकीलों ने दिवंगत साथी के कानूनी पेशे में योगदान को याद किया और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की