Follow us on

कोतवाली प्रभारी/SHO) रामसजन नागर को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनन्दन करते जिला व्यापार मंडल युवा जिला उपाध्यक्ष और नगर उपाध्यक्ष द्वारा किया गया 

Share this post:

जमानियां। वर्तमान कोतवाली प्रभारी/SHO) राम सजन नागर को व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता और नगर उपाध्यक्ष अमन खान गांधी के द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वर्जमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर पदभार ग्रहण किया गया। लेकिन उनका सम्मान नहीं हो सका। इसलिए व्यापार मंडल के द्वारा उनके प्रति सम्मान और सहयोग दर्शाने का एक प्रथागत तरीका है। मुन्ना गुप्ता ने बताया कि कोतवाल के वेलकम का संदर्भ नया पदभार जब कोई बड़ा अधिकारी का होता है। तो अक्सर उनका स्वागत किया जाता है। नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अमन खान गांधी ने बताया कि उद्देश्य यह स्वागत नए अधिकारी के साथ तालमेल बिठाने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को साझा करने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन देने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य पुलिस और जनता के बीच में अच्छे संबंध बनाने की प्रक्रिया है। नवनियुक्त कोतवाल रामसजन नागर ने कहा नगर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कानून व्यवस्था संबंधी कार्यशैली की सराहना लोगों ने किया।कोतवाल रामसजन नागर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता को निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिस कर्मियों का अनुभव कराना उनकी प्राथमिकता है। नागर ने अपराध पर लगाम कसने का संकल्प लिया। जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान करना उनका लक्ष्य है। महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मामलों में विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।और आम जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत किया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights