Follow us on

हुकुलगंज में राहगीरों के लिए बड़ी पहल: पार्षद ने पार्षद निधि से लगवाए 14 कंक्रीट बेंच

Share this post:

वाराणसी। शहर के वार्ड नंबर 11 हुकुलगंज में स्थानीय जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों—चौराहों, गलियों, बाजार क्षेत्रों और प्रतीक्षालय बिंदुओं—पर नगर निगम द्वारा पार्षद निधि से कुल 14 कंक्रीट बेंच स्थापित किए गए हैं। वही हुकुलगंज पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, बुजुर्ग, महिलाएँ और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। गर्मी, धूप और लंबी दूरी तय करने के कारण लोगों को विश्राम के स्थानों की कमी महसूस होती थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए इन बेंचों को लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे आम नागरिकों को रास्ते में थोड़ी देर आराम करने की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी पार्षद की इस पहल का स्वागत किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे बुजुर्गों व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई बेंच लगाए जाने से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी और सार्वजनिक क्षेत्रों की सुंदरता भी बढ़ेगी साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी।*

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights