Follow us on

राजकीय धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 2025-26) दिसंबर 2025 में तेज़ी पकड़

Share this post:

जमानियां। राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद 2025-26) दिसंबर 2025 में तेज़ी पकड़ चुकी है। सरकार ने क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर मानक के अनुसार किया है। ताकि किसानों से तेजी से खरीद हो। जिससे धान का उठाव तेज होता रहे। बताया जाता है। कि 22 नम्बर से धान की खरीद प्रारंभ हुई। जिसमें 945.60 कुंटल प्रथम दिन 23 किसानों से और 1024.40 कुंटल 25 द्वितीय दिन किसानों से हुई। विपणन अधिकारी सत्य कुमार राय ने बताया कि राजकीय धान केंद्र पर तेजी के साथ किसानों से खरीदारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राधेश्याम सिंह यादव कोटवा से 90 कुंटल और मिथिलेश कुमार दरौली से 120 कुंटल धान की खरीद हुई। बताया जा रहा है। कि राजकीय धान क्रय केंद्र पर पूरी व्यवस्था के साथ खरीदी की जा रही है। विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि राजकीय धान क्रय केंद्र पर बोरी के साथ किसानों को बैठने के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया धान की कटाई भी शुरू हो गई है। न्यूनतम मूल्य 2369 प्रति क्विंटल, समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल (सामान्य धान) तय किया गया है। राय ने किसानों से अपील किया है। कि केंद्र पर धान गंदा नहीं लाए। खरीदारी में काफी दिक्कत होने लगती है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने और सरकारी भंडारण सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x