Follow us on

संजीवनी के कार्य सामाजिक संवेदनाएं को जोड़ने में सहायक है

Share this post:

वाराणसी — पूर्ण सेवा भाव से दिव्यांग कल्याण प्रशिक्षण और पुनर्वास की ऐसी पावन कार्य से संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी और इसके महासचिव डॉक्टर विद्यासागर पाण्डेय ना केवल दिव्यांगजन की सेवा कर रहे हैं बल्कि सामाजिक संवेदनाओं को एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य कर रहे हैं। उक्त बातें शनिवार को संजीवनी संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांग कल्याण केन्द्र पर अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन नीतू कादयान ने कही।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान कृष्ण भक्ति के चित्र पर माल्यार्पण कर कराया गया। स्वागत गान 7 वर्षीय बाला रौनक ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों द्वारा उम्मीद बदलाव की नामक नाटिका का मंचन किया गया तथा बालकों द्वारा मनोहारी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर संजीवनी संस्था के महासचिव डॉक्टर विद्यासागर पांडे ने संस्थान द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों और भावी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान की ओर से कोषाध्यक्ष डॉक्टर नर्वदेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र त्रिपाठी,केके चौबे , शैलेश श्रीवास्तव, माधवेंद्र पांडे, अरविंद पाण्डेय,डा.चंदन पाण्डेय,मनोज मिश्र,नगीना,आकाश सिंह,अजय श्रीवास्तव, वेदवती, अंकित, अनीता एवं रोहित चौबे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संयुक्त सचिव दिवाकर द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रस्तुत नाटिका में मधु, देवांश, रमेश, डॉक्टर केके पांडे, वेदवती, वंदना, अंकित, डॉक्टर केके पांडे, एवं चंदन जी ने अहम भूमिका निभाई। नृत्य कार्यक्रम में जान्हवी, अनामिका, अनन्या लाली, अतुल, ईशान, प्रणव एवं काशी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights