वाराणसी– सिगरा स्थित श्रीनगर कालोनी के श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के पार्क में रविवार को दोपहर 11 बजे हिन्दू सम्मेलन संघ के जिलाध्यक्ष अमित शेवारमानी की अध्यक्षता में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के हिन्दू सम्मेलन में श्रीनगर विकास समिति का सम्पूर्ण पार्क भगवामय हो गया। इस संगोष्ठी में हिन्दू सम्मेलन मे संघ के विकास व विस्तार हेतु अग्रिम रणनीति पर चर्चा की गयी तत्पश्चात एक विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी में हिंदू सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अमित शेवारमानी, महामंत्री रविशंकर , महामंत्री राजेंद्र गुप्ता , महामंत्री दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष करण शंकर, उपाध्यक्ष सुरेश वाद्या, मंत्री हरेंद्र उपाध्याय, मंत्री आकाश मिश्रा,मंत्री धीरेंद्र शर्मा, मंत्री गुलाब सोनकर, मंत्री शिवम वर्मा, मंत्री सतीश कुमार,कोषाध्यक्ष अम्बे, कोषाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, सदस्य राहुल केसरी, सदस्य शंकर पटेल समेत सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता