Follow us on

प्रकृति की गोद(विण्डम फाल) में काशी काव्य संगम गोष्ठी का हुआ आयोजन 

Share this post:

वाराणसी — काशी काव्य संगम वाराणसी की संस्था ने प्रकृति की गोद के तहत विंडम फाल मिर्जापुर में रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में काशी के कवियों के अलावा मिर्जापुर, सोनभद्र के कवि गण शामिल हुए। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करुणा सिंह द्वारा माता सरस्वती की वंदना की प्रस्तुति से हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ गीतकार ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है कि हम बंद कमरों से निकलकर प्रकृति के बीच मे आकर प्रकृति का आनंद लेते हुए काव्य पाठ करें और अन्य जगहों के कवियों से परिचय प्राप्त करें तथा उनकी रचनाओं को भी सुनें जिससे हमें अपनी रचनाओं को और अच्छा बनाने की प्रेरणा मिले। इस अवसर पर निम्न कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से वहां मौजूद दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में रामनरेश, आलोक सिंह बेताब, डॉक्टर अशोक सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, मुनिंद पांडे मुन्ना, कंचन सिंह परिहार, अखलाक खान भारतीय, टीकाराम शर्मा आचार्य, डॉक्टर छोटेलाल सिंह मनमीत, रामजतन पाल, शमीम गाज़ीपुरी, परमहंस तिवारी परम, आनंद कृष्ण मासूम, डॉक्टर सुभाष चंद्र, जयप्रकाश मिश्रा धानापुरी, गणेश सिंह प्रहरी, दीपक शर्मा, संतोष प्रीत, डॉक्टर पुष्पेंद्र अस्थाना, संजय गुप्ता, केदारनाथ सविता, अमित आनंद, रविंद्र कुमार पांडे, विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी, अनिल कुमार यादव, डॉक्टर नसीमा निशा, उषा पांडे, करुणा सिंह, संध्या श्रीवास्तव, डॉक्टर सुधा सिंह, इला जायसवाल, नंदिनी वर्मा आदि ने काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आए हुए कवियों एवं अतिथियों का स्वागत आलोक सिंह बेताब अध्यक्ष काशी काव्य संगम ने कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित डॉक्टर नसीमा निशा सचिव काशी काव्य संगम ने तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान भारतीय ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ साहित्यकार अमित आनन्द ने किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x