वाराणसी अरविंद कुमार वर्मा की रिपोर्ट:भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा पुलिस चौकी अंतर्गत किरहीया चौराहा इंग्लिश शराब के दुकान के ठीक बगल में रविवार दिनांक 14 /12/.2025 शाम लगभग 7:00 बजे कुछ तत्वों द्वारा पुलिसिया कार्रवाई पर अप्रत्याशित विरोध एवं चक्का जाम किया गया। मौके पर चक्का जाम का वीडियो बनाने काशी दीप का पत्रकार पहुंचा तो पत्रकार को वीडियो बनाने से मना करते हुए भोला सोनकर द्वारा भर्ती भद्दी गालियां देकर एवं पत्रकार का वीडियो बनाते समय मोबाइल तोड़ने का भी किया गया प्रयास।खोजवा पुलिस चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार द्वारा अवैध जमावड़ा वाले और सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ की पहल पर कुछ शरारती लोगों ने विरोध किया और माहौल को बिगाड़ने का प्रयास भी किया। स्थानीय लोगों के कुछ सदस्यों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में कुछ लोग अक्सर सड़कों पर बाधा उत्पन्न करते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार करते हैं जब चौकी इंचार्ज पीयूष कुमार ने सतर्कता बरतते हुए इन लोगों को सड़क से भीड़ हटाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी तो वे लोग आक्रोशित हो गए और मामला इतना बढ़ गया कि लोग संगठित होकर पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू करके चक्का जाम तक कर दिया।