Follow us on

सेवा निवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से वंचित करने की साजिश से आक्रोषित

Share this post:

गाज़ीपुर सेवा निवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से वंचित करने की साजिश से आक्रोषि पेंशनरों ने जिला मुख्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन।राष्ट्र व्यापी आन्दोलन के द्वितीय चरण में सरजू पाण्डेय पार्क में धरना/प्रदर्शन कर माननीय प्रधान मंत्री जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित।मांगे पूरी न होने पर दिल्ली कूच करने की तैयारी।*आन्दोलन को समस्त कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी संगठनो सहित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का भी मिला समर्थन।सरकार के विरुद्ध एवं पेंशनर्स के समर्थन में जोरदार नारेबाजी से गूंजा मुख्यालय।वित्त विधेयक अधिनियम 2025 में संशोधन कर दिसम्बर 2025 तक सेवानिवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से पृथक कर दिये जाने पेंशनर्श नाराज* ।  सेवा निवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र व्यापी आन्दोलन में जिले के कोने, कोने से आए पेंशनरों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए विशाल प्रदर्शन किया एवं तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा, जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में सरकार के भेदभावपूर्ण नीतियों की आलोचना की। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने केन्द्र सरकार से सेवा निवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग से पूर्व की भांति आच्छादित करने की अपील की ,कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने जनपद के समस्त कार्यरत ,सेवारत , कार्मिकों पेंशनर्स संगठनों से आपसी मतभेद भुला कर एक जुट हो कर संघर्ष हेतु तैयार रहने की अपील की। सीनियर बेसिक संघ के महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने सरकार के भेदभाव पूर्ण नीतियों की आलोचन की। धरना सभा को दिनेश चंद्र राय यशवंत सिंह यश, उग्रसेन सिंह, रत्नेश राय, नारायण उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ई सुरेन्द्र प्रताप यादव अमर नाथ तिवारी, सुरेश कुमार सिंह, डा पी एन सिंह, वंशराज सिंह, डा अम्बिका पाण्डेय, जनार्दन सिंह, बरमेश्वर उपाध्याय,, इ सुरेंद प्रताप यादव, अशोक कुमार, बाल कृष्ण यादव आदि ने सम्बोधित किया धरना सभा की अध्यक्षता संचालन ने किया, सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति आभार धन्यवाद जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त बेसिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रुद्र नारायन सिंह,संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दूबे ने किया।सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया जावेद आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x