एनसीसी के सुचारु संचालन को लेकर 91 यूपी बटालियन का निरीक्षण

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा हिंदू इंटर कॉलेज में आज 91 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुखवीर पूनिया द्वारा एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थानों में एनसीसी गतिविधियों के सुचारु संचालन की समीक्षा करना तथा इसके प्रचार-प्रसार को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह एवं हिंदू इंटर कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह का महाविद्यालय परिवार द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्नल अमर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा व्यक्तित्व निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेट्स को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में हिंदू डिग्री कॉलेज के एएनओ डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, हिंदू इंटर कॉलेज से द्वितीय अधिकारी रामजी प्रसाद तथा लेफ्टिनेंट संतोष पाटिल का योगदान सराहनीय रहा। कर्नल अमर सिंह ने इन सभी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते कई वर्षों में दोनों संस्थानों में एनसीसी ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जो निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। अंत में कर्नल अमर सिंह ने महाविद्यालय प्रशासन, एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स को अब तक प्राप्त उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा भविष्य में एनसीसी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया सलीम मनसुरी की रिपोर्ट जामनिया 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x