Follow us on

पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के अंतर्गत यात्री सुविधा विकास कार्यों के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्तओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा

Share this post:

वाराणसी, 16 दिसम्बर, 2025; पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के अंतर्गत यात्री सुविधा विकास कार्यों के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्तओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रह है। इसके लिए मंडल में पड़ने वाले समपार फाटकों पर रोड ओवर ब्रिज,लिमिटेड हाइट सबबे एवं अंडर पास बनाकर सड़क उपयोकर्ताओ को सुरक्षित एवं रेल परिचालन को संरक्षित करने का कार्य योदनाबद्ध तरीके से कार्यान्वित किया जा रहा है।इसी क्रम में वाराणसी मंडल के औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखण्ड पर पड़ने वाले तरांव रेलवे स्टेशन यार्ड में आज दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को किमी 157/9-11 पर पड़ने वाले लेवल क्रासिंग संख्या 7 A के लिए स्टेशन यार्ड में लाइन संख्या 03 एवं 04 तरांव यार्ड में लिमिटेड हाइट सबबे (LHS) के निर्माण कार्य के क्रम में 04 घण्टे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लांक लेकर सिमित अवधि में ही पूरे सुरक्षा एवं प्रोटोकाल के साथ गर्डर डी-लांचिंग (अस्थाई स्टील गर्डर हटाने) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई । गर्डर डी लांचिंग का कार्य मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय श्री विनीत कुमार की देख रेख में आज 04 घण्टे का विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर निर्धारित अवधि के अन्दर ही सम्पन्न कर लिया गया  लेवल क्रॉसिंग संख्या 7 A पर निर्माणाधीन यह लिमिटेड हाईट सबवे रेलवे अवसंरचना के लिए एक आधुनिक इंजीनियरिंग समाधान है जो सामान्य रूप से रेलवे क्रासिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकेगा साथ ही सड़क यातायात के लिए लगने वाले लंबे इंतजार के समय को समाप्त करेगा । जिससे इस क्षेत्र के आस-पास के गाँवो मालिशकापुर, तरिया, चितौड़ा, मईचा, पण्डापुर,महूलिया, तथा बेहली आदि की लगभग लाखो जनता लाभान्वित होगी। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x