जमानियां। कोतवाली पुलिस ने बैंकों में चेकिंग करके सुरक्षा व्यवस्था परखी में बैंकों में ग्राहकों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्ग दर्शन एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के दिशा निर्देश के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार, आलोक तिवारी महिला पुलिस कर्मी मंजू सिंह, पूजा यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी और सायरन की व्यवस्था की समीक्षा की। तथा सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़भाड़ रही। बैंकों में भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए। कोतवाली उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार, आलोक तिवारी एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने बैंकों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं से चर्चा की। और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों तथा सायरन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले लोगों से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया