काशी विद्यापीठ : निर्भया दिवस पर नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

वाराणसी। समाज कार्य विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में निर्भया दिवस पर बुधवार को ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो तथा ऐसे अटैक दुर्घटनाओं’ विषयक पोस्टर, कोलाज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि समाज और अपराध दोनों एक दूसरे से संबंधित है, अगर समाज में सुधार होगा, तो अपराध भी कम होगें। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अनिल कुमार चौधरी, पोस्टर एवं कोलाज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. बंशीधर पांडेय रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वरुण, द्वितीय स्थान ज्योति, तृतीय स्थान प्रशांत एवं सांत्वना पुरस्कार समीक्षा, आयुषी, निकिता सिंह को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शाश्वती, द्वितीय स्थान आयुषी यादव, तृतीय स्थान स्नेहा पांडेय एवं सांत्वना पुरस्कार रितिका शर्मा, पल्लवी शुक्ला प्रदान किया गया। कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रज्ञा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार निकिता सिंह, तृतीय पुरस्कार आयुषी शर्मा एवं सांत्वना पुरस्कार गीतिका गुप्ता को दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन साबिर ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. भारती कुरील, डॉ. आलोक शुक्ला, समीक्षा, रेनू ,अंतुला, सरवन आदि उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x