Follow us on

मंदिर चोरी का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश, एक अभियुक्त सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this post:

मंदिर चोरी का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश, एक अभियुक्त सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तर

वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश वाराणसी सारनाथ थाने की पुलिस ने चोरी लूट व छिनैतीकी घटनाओं के त्वरित अनावरण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना सारनाथ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने महालिया माता मंदिर में हुई चोरी का मामला मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और नकदी बरामद की है।कैसे हुई गिरफ्तारी  वरुणा ज़ोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, थाना सारनाथ की पुलिस टीम को मुखबिर से एक सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर टीम ने आज (16 दिसंबर, 2025) की रात करीब 1:20 बजे फरीदपुर अंडरपास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से वांछित अभियुक्त अनुपम सिंह उर्फ अभि (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज था।क्या है पूरा मामला दरअसल, दिनांक 15 दिसंबर, 2025 को ग्राम बरईपुर स्थित महालिया माता मंदिर के पुजारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ दिया और माता के मुकुट सहित अन्य सामान चुरा लिया। इस पर थाना सारनाथ में मामला दर्ज किया गया था।पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार अभियुक्त अनुपम सिंह से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मंदिर में यह चोरी की थी। दानपेटी से मिले 1,235 रुपये उसके पास से बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसी रात उसने और उसके साथियों ने यूपी ग्रामीण बैंक, घुरहूपुर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस का सायरन सुनकर भाग गए। इसके अलावा, उसी रात फरीदपुर में बिजली के खंभे से एल्युमिनियम तार चुराने की घटना भी उन्हीं लोगों ने अंजाम दी थी। अनुपम ने बताया कि चोरी का माल बेचकर या बांटकर खर्च करने की योजना थी, लेकिन तभी वह पकड़ा गया और उसके साथी फरार हो गए।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रहे थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव, उपनिरीक्षक राम अजोर, कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल रवि यादव शामिल हैं पुलिस अभियुक्त के अन्य सदस्यों साथियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights