Follow us on

थाना चितईपुर को मिली बड़ी सफलता 21 साइकिल बरामद

Share this post:

वाराणसी। आज दिनांक- 19.12.2025 थाना चितईपुर अन्तर्गत क्षेत्र मलिहान बस्ती से साइकिल चोर 01 नफर अभियुक्त के द्वारा चोरी किये गये 21 अदद साइकिलो के साथ थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई

थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइकिल चोर अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि० काशीपुर कुरहुआ पो० कुरहुआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को मलिहान बस्ती से समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंकित पाण्डेय के कब्जे से चोरी की गई 21 अदद साइकिलें बरामद की गई। जिसकी कीमत डेढ़ लाख बताई गई बरामद साइकिलों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण—दिनांक 18.12.2025 को वादी मुकदमा कमल नयन सिंह पुत्र स्व0 हीरा सिंह सुसुवाही गणेशपुरी कालोनी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी के द्वारा अपने घर के सामने से अपनी बेटी की साइकिल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0 223/25 धारा 303 :2 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान साइकिल चोर अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि0 काशीपुर कुरहुआ पो० कुरहुआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को मलिहान बस्ती से उपरोक्त चोरी किये साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंकित पाण्डेय उपरोक्त गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान • दिनांक 18.12.2025 को मलिहान बस्ती से समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी का विवरण :

21 अदद साइकिल बरामद के साथ

अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि0 काशीपुर कुरहुआ पो० कुरहुआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी

अपराधिक इतिहास —  

मु0अ0सं0 223/2025 धारा 303 (2) 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी

मु0अ0सं0 0090/2022 धारा 379,411 भादवि थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण – प्र0नि0 श्री अतुल कुमार सिंह थाना चितईपुर 3. म0उ0नि0 निहारिका साहू, राजय सरोज हे0 सतीश चंद्र यादव हे 0 कमल किशोर थाना चितईपुर वाराणसी अरविंद राय की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x