जमानियां। हाजी अब्दुल गफूर शाह का दो दिवसीय सालाना उर्स मरहूम हाजी एजाज खान वारसी के मकान पर मनाया गयहाजी अब्दुल गफूर शाह का दो दिवसीय सालाना उर्स मरहूम हाजी एजाज खान वारसी के मकान पर मनाया गया। इस दौरान कव्वाली का शानदार कार्यक्रम हुआ और मजार पर चादर पोशी की गई। नमाज मगरिब के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन भी किया। नगर कस्बा के मुहल्ला पठान टोली निवासी मरहूम एजाज वारिस खान के मकान पर हाजी अब्दुल गफूर शाह दो दिवसीय सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कव्वाली का शानदार प्रोग्राम हुआ। इसके साथ ही मजार पर चादर पोशी का कार्यक्रम आयोजित की गई। हाजी अब्दुल गफूर शाह उर्स और चार मीनार माजिद पर कुरानख्वानी तथा उनकी मजार पर चादरपोशी किया गया। इसके साथ ही नमाज मगरिब बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें शाही जामा मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने खेताब किया। इसके साथ ही रौशनी डाली नातख्वानी मौलाना जुल्फेकार हाफिज की पेश किया, साथ ही बंगले वाली मस्जिद के इमाम हाफिज दिलशान ने नात पढ़ी। इस दौरान गागर पेश किया गया। कव्वाल अख्तर परवेज मुगलसराय ने कलाम पढ़ी। जिसके बाद मौजूद लोगों ने खूब वाहवाही किया। उक्त मौके पर प्रबंधक शैयर खान वारसी ने बताया कि हर साल की तरफ इस बार भी शुक्रवार को हाजी अब्दुल गफूर शाह का सालाना उर्स एहतेराम के साथ मनाया गया। जिसमें दूर दराज और आसपास के सैकड़ों मुस्लिम भाई उर्फ में शिरकत किया। और नाते पाक सुनकर झूम उठे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया