आज दिनांक 19/12/2025 समय 11:00 उप महानिरीक्षक/ज़िला कल्याण अधिकारी (वार्ब) सेक्टर मुख्यालय, एस एस बी, फर्टीलाइजर ,गोरखपुर के नेतृत्व में प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट श्री अनिल किशोर याद तथा सेक्टर मुख्यालय के टू आई सी महोदय के साथ वार्ब की त्रैमासिक बैठक सीएपीएफ वेलफेयर एसोसिएशन गोरखपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों हेतु संपन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह (बलिया) तथा जनरल सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार (गोरखपुर ) के सहित लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया । इस सभा में भाग लेने हेतु बलिया, देवरिया,दोहरी घाट(मधुबन), महाराज गंज तथा संत कबीर नगर से सीएपीएफ सदस्यों ने भाग लिया।सीजीएचएस कार्ड, आयुष्मान कार्ड,कैंटीन कार्ड की सुविधा ,मदिरा वितरण जैसे सामूहिक मामलों को जिला कल्याण अधिकारी महोदय के समक्ष रखा गया जोकि पहले से मामले चल रहे हैं जिनमें प्रगति की समीक्षा की गई तथा कुछ सीएपीएफ सदस्यों ने पेंशन संबंधित अपने व्यक्तिगत समस्याओं को जिला कल्याण अधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर निस्तारण व निवारण हेतु उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला। सभा में कुछ नये सीएपीएफ सदस्य भी उपस्थित हुए जो सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार सीएपीएफ वार्ब की सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।बैठक अत्यंत ही सफल व फलदाई रही तथा इस ठंड व कोहरे के मौसम में भी सीएपीएफ सदस्यों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। अरविंद राय की रिपोर्ट वाराणसी