सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान चर्चा में आईं आयुष डॉक्टर (यूनानी) नुसरत परवीन को स्वास्थ्य विभाग ने पटना सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात किया है. स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, नुसरत परवीन को 20 दिसंबर तक पटना के सिविल सर्जन कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है. पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 15 आयुष डॉक्टरों ने योगदान दे दिया है. हालांकि, नुसरत परवीन ने अभी तक जॉइन नहीं किया है. उन्होंने कहा अगर वह एक-दो दिन की देरी से भी आती हैं, तो भी उनकी जॉइनिंग स्वीकार की जाएगी. मेरिट लिस्ट में 70वें स्थान पर काबिज नुसरत का नियुक्ति पत्र की क्रम संख्या 129 है।डॉ. नुसरत परवीन, जिनके पिता का नाम सिराज खान है, पिछले दिनों 15 दिसंबर, 2025 को उस वक्त सुर्खियों में आईं जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उनके हिजाब को लेकर एक विवाद की स्थिति बनी थी। नौकरी नहीं ज्वॉइन करना चाहती नुसरत
डॉक्टर नुसरत परवीन के भाई ने इस घटना को लेकर एक कहा है कि मेरी बहन ने नौकरी नहीं करने का मन बना लिया है. हालांकि, मैं और मेरा परिवार नुसरत को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. डॉक्टर नुसरत परवीन के भाई ने कहा कि हम बहन से कह रहे हैं कि गलती किसी और की थी, तुम्हें बुरा क्यों लगना चाहिए, किसी और की वजह से अपनी नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए।