Follow us on

कड़ाके की ठंड में नगर आयुक्त ने किया शेल्टर होमों का देर रात निरीक्षण,सड़कों पर रह रहे लोगों को शेल्टर होम भेजने के दिए निर्देश

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन ब्यूरो: नवीन प्रकाश।शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार देर रात्रि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शेल्टर होमों व रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिकरौल, परमानंदपुर, पांडेयपुर चौराहा तथा कैंट स्टेशन स्थित रैन बसेरों के साथ-साथ पांडेयपुर फ्लाईओवर और कैंट स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे सड़कों पर रह रहे लोगों की स्थिति का जायजा लिया।नगर आयुक्त ने सड़कों पर ठंड से जूझ रहे लोगों से संवाद कर उन्हें निकटवर्ती शेल्टर होम में रात्रि निवास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास रहने की समुचित व्यवस्था नहीं है, वे ठंड से बचाव के लिए अपने नजदीकी रैन बसेरे में जरूर ठहरें।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेल्टर होमों में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने स्वच्छ बिस्तर, नियमित सफाई, वाई-फाई सुविधा, खिड़कियों में पर्दे, मच्छरदानी (मस्किटो जाली) तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही नगर आयुक्त ने ठंड से बचाव के लिए अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में सड़कों पर रहने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x