वाराणसी। आई.क्यू.ए.सी., महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ताज होटल में आईआईए द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो एवं सेमिनार में सहभागिता की। एक्सपो के पहले दिन काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स एवं काउंटरों का अवलोकन कर पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, नवाचारों एवं करियर संभावनाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। एक्सपो विश्वविद्यालय के डायरेक्टर आउटरीच प्रो. संजय ने नीरज पारिख, राजेश भाटिया, उमेश जोगाई, राजेश जोगाई, होटलियर नरेंद्र लखवानी, उद्योगपति राजेश कुमार, आर.के. चौधरी एवं अन्य उद्यमियों से काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों के इंटर्नशिप हेतु एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित करने हेतु वार्ता की। इस शैक्षणिक भ्रमण में आई.क्यू.ए.सी. की निदेशक प्रो. नंदिनी सिंह, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, कीर्ति राय, डॉ. कविता, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. प्रियंका, डॉ. गणेश, डॉ. संतोष, अभिनव, धीरज, शांभवी आदि उपस्थित रहे