Follow us on

विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने महन्त अवैद्यनाथ को भारत रत्न देने की किया मांग

Share this post:

वाराणसी — विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संगठन कार्यकारिणी के आवाहन पर विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सन्त ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि देने की मांग को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष चन्दन तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि महन्त अवैद्यनाथ गोरखनाथ धाम गोरखपुर के पूज्यनीय गुरु हैं।ऐसे विशिष्ट महन्त को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से नवाजा जाना आवश्यक है।हिन्दू महासंघ के साथ साथ काशी के सन्तों की भी यही इच्छा है कि महन्त अवैद्यनाथ को भारत रत्न की उपाधि दिया जाय। नेतृत्व जिलाध्यक्ष चन्दन तिवारी के प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष सिंह, संतोष सोनकर, चंदन जायसवाल, रवि सिंह, संदीप पाल, अभिषेक राय समेत संघनिष्ठ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x