वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्रों के चल रहे पांच दिवसीय स्काउटिंग प्रशिक्षण शिविर का रविवार को सारनाथ स्थित गार्डन आफ स्पिरिचुअल विजडम में दीक्षांत समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड के नियमों का पालन करने हेतु संकल्पित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्काउट गाइड मुख्य आयुक्त प्रो. रमाकांत सिंह उपस्थित रहे।प्रो.रमेश धर द्विवेदी ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए स्काउटिंग के बागेल व स्कार्फ लगाकर अलंकृत किया।इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओं ने विगत तीन दिनों में सिखाए गए कौशलों का प्रायोगिक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ लाठी, चादर और रस्सी की सहायता से खूबसूरत टेंट का निर्माण किया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, मार्ग संकेत,और सिटी संकेतों के प्रदर्शन के साथ अत्यंत अल्प संसाधनों में भोजन निर्माण किया गया तथा उसको अतिथियों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा स्काउट गीत, लघु नाटिका एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनसे आजीवन स्काउट के नियमों का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्काउट गाइड की ट्रेनिंग किस प्रकार एक अच्छा शिक्षक बनने में मददगार होगी। विशिष्ट अतिथि प्रो.रमाकान्त सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था विश्व की सबसे बड़ी गैर सरकारी संस्था है, जो किसी भी आपदा एवं कठिनाई के समय पूरे अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ सबसे पहले पहुंचती है। इस अवसर पर प्रो.संत कुमार सिंह,प्रो. सुधीर कुमार राय, प्रो.शशिकांत द्विवेदी, प्रो.नीलिमा सिंह, प्रो.रश्मि सिंह, डा.अनीता सिंह,रानी मुरार कुमारी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनीता सिंह, डा. संजय स्वर्णकार, डॉ विजय सिंह,डा. विनोद कुमार, डा.अनुभा शुक्ला,डा. संध्या द्विवेदी,किरण यादव के साथ महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।यह प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण आयुक्त रेंजर रितेशनी मिश्रा द्वारा दिया गया। शिविर का संयोजन कृष्ण कुमार भारती ने एवं धन्यवाद ज्ञापित संकायाध्यक्ष प्रो.रेनू द्वारा किया गया वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी