जमानियां। शाम कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए गए। बताया जा रहा है। कि व्यापारियों, राहगीरों एवं आसपास भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। कोतवाली पुलिस नागरिकों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। ताकि राहगीरों को परेशानी न हो। स्टेशन सड़क मोड़ तक पैदल रूट मार्च किया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, आम जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है। कि सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस पैदल गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा भीड़भाड़ वाले, संवेदनशील और संकरे इलाकों में किया जाने वाला एक सक्रिय गश्त कार्य है। इसका उद्देश्य अपराध रोकना, संदिग्धों/वाहनों की जांच करना, आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और सीधा संवाद स्थापित करना है। यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने का एक प्रभावी तरीका है। रामसजन नागर ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना, अपराध पर नियंत्रण रखना और शांति व्यवस्था कायम रखना है। उन्होंने बताया कि पैदल गश्त से जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ता है। और किसी भी आपात स्थिति के लिए तत्परता सुनिश्चित होती है। पैदल गश्त में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनंद सिंह, अभय दुबे, आलोक तिवारी , अनूप राय, हेड कांस्टेबल सुरज कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया