Follow us on

समाधान दिवस में कपड़े खोलने लगी महिला,वीडियो हुआ वायरल 

Share this post:

मिर्जापुर समाधान दिवस में कपड़ों के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगाकर पहुंची महिला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, महिला अपनी जमीन के नापी के लिए 15 सालों से लग रही है चक्कर न्याय न मिलने से परेशान महिला ने उठाया यह कदम…..

 मड़िहान तहसील में आयोजित समाधान दिवस में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला सभागार में पहुंची और अपने कपड़े खोलने लगी जिस पर बैठे वहां अधिकारी भौचक्के हो गए , महिला ने अपने कपड़े के ऊपर आगे और पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर चिपका रखा था कपड़े उतारने के साथ ही महिला ने ऊपर करके अपने दोनों हाथ जोड़े और कहने लगी कि महादेव अब आपका ही सहारा है 15 वर्षों से केस लड़ रही हूं परंतु अभी तक न्याय नहीं मिला। दरअसल महिला ने वर्षों पहले कुछ जमीन खरीदी थी और महिला को पूरी जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया है न्याय के लिए महिला पिछले 15 वर्षों से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं परंतु अभी तक उसे न्याय नहीं मिला जिससे परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया और उसका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । मामले मड़िहान के एसडीएम अनेग सिंह ने बताया कि महिला का जमीन संबंधी विवाद है और यह महिला मेरे सामने पहली बार आई है मामले में जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं रिपोर्ट आने पर महिला को जमीन पर कब्जा दिला दिया जाएगा….बाइट अनेग सिंह एसडीएम मड़िहान मिर्जापुर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी न्याय दिलाने के बात कर रहे हैं । बड़ा सवाल यह है कि आखिर 15 वर्षों तक महिला को क्यों नहीं मिला न्याय और इस बात की गारंटी कौन लगा कि उसे न्याय मिल ही जाएगा । फिलहाल अधिकारी को रिपोर्ट का इंतजार है और महिला को न्याय का भरोसा, गुफरान अहमद की रिपोर्ट  मिर्जापुर 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights