मऊगंज- आज दिनांक 23.12.2025 को म ऊगंज- जिला के विकास खंड हनुमना अंतर्गत ग्राम पिपराही में गोंड समाज महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीएस परतेती के नेतृत्व मार्गदर्शन में चल रहे संगठन के माध्यम से गोंडी भूमका प्रकोष्ठ पदाधिकारी ने बड़ादेव पेनठाना में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ादेव स्थापना दिवस पर गोगो पूजा करके संगठन के उद्देश्य को घर-घर गांव गांव जन जन तक कमेटी बनाकर पहुंचाने का संकल्प लिया! साथ ही गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश का गोंडी कैलंडर 2026 व गोंड समाज का सामाजिक दर्शन पुस्तक का भी वितरण किया गया। जगह जगह पेनठाना का निर्माण कर गोंड समाज को संगठित कर एक समाज, एक रिवाज, एक आवाज बनाने की संगठन के उद्देश्य को जमीनी स्तर पर साकार किया जा रहा है, जिसमें महिला, पुरुष, युवाओं की भागीदारी बढती जा रही है। सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक स्तर पर जागरुकता आ रही है। यह गोंड समाज व संगठन की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। कार्यक्रम में तिरुमल शिव प्रसाद सिंह मरावी भूमिका प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चिकन सिंह मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष हनुमाना जिला मऊगंज ललन सिंह श्याम शंकर सिंह अरमो रंगपाल सिंह मरकाम राजकली मरावी सियावती सिंह मरकाम कार्यकारिणी सदस्य अनारकली मरावी रामकली सिंह हार्मों अरमो ध्यान सिंह आर्मी आर्थिक शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष छोटेलाल सिंह कुशराम धर्माचार कोलडिया सिंगरौली गुलाब सिंह मरावी बहेरी धर्माचार्य सचिव छोटे सिंह कमरों कोलडिया कोषाध्यक्ष राम सिंह सुतिया अध्यक्ष भूमिका प्रकोष्ठ श्री ओम अहिरवार शिक्षक अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम पिपराही ग्राम कमेटी संरक्षक तिरुमल सुख सेन सिंह मरकाम ग्राम कमेटी अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह मरकाम एवं सभी सगा जन उपस्थित रहे। हंसराज सिंह आर्मो पिपराही गोंड समाज महासभा