तहसील प्रशासन द्वारा किया कंबल वितरण कार्यक्रम

जमानिया । ग्राम करजई और सराय मुराद अली में लाभार्थियों को तहसील प्रशासन के द्वारा लगभग 100 कंबल का वितरण किया गया। बताया जाता है। कि कड़ाके की ठंड और बढ़ती सर्दी को देखते हुए। शासन स्तर से आए कंबल वितरण के लिए तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं कानूगोह तथा लेखपालों के माध्यम से सूची बनाई गई और कम्बल वितरण किया गया। गरीब तथा निराश्रित लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में लेखपालों के माध्यम बनाई गई सूची के तहत ग्राम करजई और सराय मुराद अली गांव में कम्बल वितरण किया गया। गरीब तबके के लोग किसी तरह जीवन यापन करने वाले निराश्रित लोगों में कंबल वितरित किए गया। इस सम्बन में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि गरीब तथा निराश्रित लोगों की मदद करते हुए ल। 100 कम्बल का वितरण हुआ। उन्होंने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नाम बताकर निराश्रित लोगों को कंबल दिया जाएगा। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक शाह आलम राजस्व निरीक्षक नसीमुल्लाह लेखपाल विजय सिंह मंतोष और रुपेश रंजन उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x