सनशाइन पब्लिक स्कूल में 24 दिसंबर को क्रिसमस डे के सेलीब्रेशन के साथ साथ वीनस हाउस, मार्स हाउस, मर्करी हाउस और जुपिटर हाउस के बीच इंटर-हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

सनशाइन पब्लिक स्कूल में

जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल में 24 दिसंबर को क्रिसमस डे के सेलीब्रेशन के साथ साथ वीनस हाउस, मार्स हाउस, मर्करी हाउस और जुपिटर हाउस के बीच इंटर-हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता आरंभ होने से पहले सेंटा क्लॉज द्वारा छात्र छात्राओं में उपहार वितरित किया गया। इंटर-हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता का विषयवस्तु फ्रीस्टाइल प्राइमरी वर्ग, भारतीय उत्सव जूनियर वर्ग और महान नायक धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि सीनियर वर्ग पर आधारित था।प्रत्येक हाउस के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्थापक अध्यक्ष सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह और प्राथमिक विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह उपस्थित थीं। निर्णायक मंडल के सदस्य श्रीमती पूनम सिंह, श्री मनोज कुमार यादव, सुधीर कुमार राय और सत्येंद्र कुमार चौधरी ने प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम निम्नानुसार घोषित किया। प्राइमरी वर्ग ज़ोया, जुपिटर हाउस, प्रथम स्थान। चैतन्या सिंह, वीनस हाउस, द्वितीय स्थान, राधिका यादव, मार्स हाउस, तृतीय स्थान,कनिष्ठ वर्ग पल्लवी, मर्करी हाउस, प्रथम स्थान, सृष्टि यादव वीनस हाउस द्वितीय स्थान भूमि यादव ज्यूपिटर हाउस तृतीय स्थान। वरिष्ठ वर्ग सौम्या वर्मा ज्यूपिटर हाउस प्रथम स्थान ,सुमेधा सिंह वीनस हाउस प्रथम स्थान निहारिका प्रजापति मार्स हाउस द्वितीय स्थान, प्रज्ञा पांडे मार्स हाउस तृतीय स्थान। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x