Follow us on

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमानियां में स्वच्छता अभियान चलाकर दी श्रद्धांजलि

Share this post:

जमानियां। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान से लेकर चबूतरे और उसके आसपास में स्वच्छता अभियान चलाकर दी श्रद्धांजलि। बताया जाता है। कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। रामलीला मैदान की साफ-सफाई के साथ हुआ। इसके उपरांत पालिका अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। और दीप प्रज्ज्वलित किए और उनके जीवन तथा विचारों पर प्रकाश डाला। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी को करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी उदार व्यक्तित्व के धनी थे। जिसके कारण वे भारतीय राजनीति में अजातशत्रु के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जय प्रकाश गुप्ता ने उदाहरण देते हुए। बताया कि अटल जी ने एक वोट से अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी। अटल जी को कवि हृदय और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। जिनके नेतृत्व में भाजपा ने महत्वपूर्ण प्रगति की। इस कार्यक्रम मे पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, विजय शंकर राय, दानिश मंसूरी, उद्धव पांडेय, संजीत यादव, अनिल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार पांडेय, सफाई नायक रमेश रावत सहित आदि लोग शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights