Follow us on

डोमरी ( पड़ाव ), रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस मनाया गया

Share this post:

आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को डोमरी ( पड़ाव ), रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस मनाया गय।

सर्वप्रथम पंडित मदन मोहन मालवीय जी तथा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा राय ने इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वाजपेई जी का जन्म दिवस “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अटल जी बहुत ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे, जिस कारण उनके विरोधी भी उनकी बहुत इज्जत किया करते थे।महाविद्यालय के प्रवक्ता मुकेश गुप्ता ने मालवीय जी के बारे में बताया कि मदन मोहन मालवीय जी (महामना) एक दूरदर्शी नेता, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके विचारों में राष्ट्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और समग्र शिक्षा पर जोर था; उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की और ‘सत्यमेव जयते’ को लोकप्रिय बनाया, जिसे आज भी भारतीय संस्कृति और शिक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उनके विचारों में धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, कृषि और चरित्र निर्माण का संतुलन था, जिससे वह एक सच्चे कर्मयोगी और भारत के आधुनिक राष्ट्रवाद की नींव रखने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति कुमारी, नेहा, अंतिमा, रागिनी, अन्नपूर्णा, वैष्णवी कश्यप, खुशी सोनकर तथा साधना पाल ने भाषण और कविता प्रस्तुत किया।डॉ.अरुण कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन एवं डॉ.लक्ष्मी द्वारा मंच का संचालन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉ.सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक गुप्ता, सुश्री वैशाली पाण्डेय, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री अंजली विश्वकर्मा, सोफिया खानम, अजय शुक्ला आदि शिक्षक–शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights