आज 25 दिसंबर 2025 को महामना मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के पावन अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गंगामित्रों की टीम द्वारा सामनेघाट पर गंगा-डॉल्फिन जागरूकता हेतु रंगोली,चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीश धाम की भागवताचार्या साध्वी नंदनी सरस्वती ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी प्रतिभागियों को गंगा स्वच्छता के साथ साथ पर्यावरण स्वच्छता हेतु सन्देश दिया । कॅरिअर गुरु रविन्द्र सहाय ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए कला,रंगोली व लेखन के बारे में प्रश्नोत्तरी के माध्यम संवाद किया । वहींगंगा शोध केंद्र बीएचयू से सीनियर गंगामित्र कोऑर्डिनेटर सी. शेखर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी । साथ ही साथ गंगा डॉल्फिनमित्र धर्मेन्द्र पटेल ने सभी प्रतिभागियों व घाट पर आए हुए श्रद्धालुओं को गंगा व डॉल्फिन बचाव का दिया सन्देश । विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन व गौरी यादव ने प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए रंगोली की तारीफ भी की ।प्रतिभागियों ने रंगोली,चित्रकला व निबंध के माध्यम से गंगा,डॉल्फिन,मालवीय व बाजपेयी जी के विचारों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया । जज के रूम में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली चित्रकला रंगोली ऑर्टिस्ट शिवानी कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को नमामि गंगे व गंगामित्र की तरफ से प्रमाणपत्र दिया गया । जिसमें चित्रकला में प्रथम पराशर,रंगोली में प्रथम दिव्यशी व निबंध में प्रथम आद्या सिंह रही । प्रतियोगिता में विद्यालय, विश्वविद्यालय से लगभग 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।कार्यक्रम का संयोजन महामना मालवीय गंगा शोधकेन्द्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के गंगामित्र कोआर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार पटेल द्वारा किया गया। प्रोग्राम के दौरान गंगामित्र कॉर्डिनेटर रूबी गुप्ता,आराधना तिवारी,प्रीति पटेल,निकिता,दीपक,वैभव,अंकुर,उत्तम,विश्वनाथ, रूपा,निधि,रविंद,कैलाश,सक्षम,पुष्पा,शिवप्रकाश तिवारी,परासर,वामिका, प्रियांशी,विराज,अर्चना,आकांक्षा,रिया,पलक,कशिश,राज आदि लोगो की उपस्थिति रही रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी