Follow us on

जिले में लहराया परचम, जीता प्रथम स्थान

Share this post:

चौलापुर* भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह मे गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर की छात्रा कनकलता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर आयुक्त सभागार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह के हाथों प्रमाण पत्र एवं ₹5000 का चेक देकर छात्रा को सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं से कैरियर संबंधी संवाद भी स्थापित किए गए।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक अनुराग दुबे एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता गिरि, नोडल शिक्षिका डॉ. विशालाक्षी देवी एवं शिक्षिका अर्चना चौबे उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights