सिगरा पुलिस ने चोरी के माल सहित पांच बाल अपचारियों को किया गिरफ्तार 

सिगरा पुलिस ने चोरी के माल सहित पांच

वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट,उचक्कागिरी, शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिगरा क्षेत्र के वसुंधरा नगर कालोनी स्थित रेलवे के जर्जर क्वार्टर से पांच बाल अपचारी चोरों को चोरी के माल सहित शुक्रवार को प्रातः गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बाल अपचारियों की उम्र पहले का 17 वर्ष,दूसरे का 15 वर्ष,तीसरे का 17 वर्ष,चौथे का 17 वर्ष तथा पांचवें का उम्र 15 वर्ष बताया गया।पांचों बाल अपचारी चोरों के बारे शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदिका द्वारा शुक्रवार को तहरीर दिया गया कि उनके आवास में अज्ञात चोरों द्वारा आलमारी बक्से आदि तोड़कर कंपनी का रखा माल चोरी कर लिया गया है। दर्ज़ तहरीर के आधार पर सिगरा पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए सोमवार को पांचो बाल अपचारियों को वसुंधरा नगर कॉलोनी से चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बाल अपचारियों ने सामूहिक व अलग-अलग बताया कि हम पांचो लोगों ने यह सामान शिवनगर में पार्क के पास कोने वाले बंद पड़े मकान से दो दिन पहले से तार व टोटी निकाल कर इकट्ठा किए हैं और कल बचा हुआ सामान निकालना था। इसलिए यहां पर भोर में जाकर घर में घुस जाते व बचा हुआ सामान भी निकालकर एक साथ इसको बेचकर पैसा आपस में बांट लेते। पर तभी हम सभी को पुलिस द्वारा घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बाल अपचारियों को भा0द0वि0 की धारा 305 ए,324(4) व 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए बाल कारागार भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम, उ0नि0 मनोज चौहान, उ0नि0 सुधीर कुमार, हे0का0 संजय चौधरी, हे0का0 विनोद यादव,का0 पंकज यादव आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x