Follow us on

थाना-चोलापुर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

Share this post:

चोलापुर)। थाना-चोलापुर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गय, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। इस बैठक में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक में थाना प्रभारी दीपक कुमार ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मौजूद लोगों ने अपने सुझाव भी रखे और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चोलापुर क्षेत्र में सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जाएंगे और किसी भी समस्या का समाधान तत्काल किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights