वाराणसी। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने संगठन का विस्तार करते हुए वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार आदर्श श्रीवास्तव को वाराणसी मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक देवेन्द्र कुमार मिश्रा, संरक्षक ए.पी. सिंह (महाधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) और प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से लिया गया है।पत्रकारों के हितों की रक्षा है प्राथमिकतासंगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सदैव पत्रकारों और पीड़ित जनता की आवाज को मजबूती से उठाती आई है। संगठन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पत्रकार या आम नागरिक के साथ अन्याय न होने पाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए एम.डी. न्यूज के सह-प्रदेश ब्यूरो हेड आदर्श श्रीवास्तव को अब वाराणसी मंडल की कमान सौंपी गई है।आदर्श श्रीवास्तव ने जताया आभारनई जिम्मेदारी मिलने पर आदर्श श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी