Follow us on

डीसीपी वरुणापार जोन ने सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों संग किया बैठक

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — पुलिस उपायुक्त वरना पर प्रमोद कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु रविवार को क्षेत्रीय व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालिकों के संग आवश्यक बैठक किया गया। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट बरुणापार जोन प्रमोद कुमार के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त कैंट नितिन तनेजा व प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शिवाकांत मिश्र तथा अन्य उप निरीक्षक गण उपस्थित रहे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों से घौसाबाद व्यापार मंडल, नदेसर व्यापार मंडल एवं थाना क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानो के व्यापारी गण एवं पार्षद सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।बैठक में व्यापारियों व व्यवसायियों से दुकानों के सामने सामान रखकर यातायात बाधित ना करने की अपील की गयी।साथ ही स्वर्ण व्यवसायियों से अपने अधिष्ठानो पर सीसी कैमरे लगाए जाने की सलाह दी गयी।इस बैठक में डीसीपी वरुणा पार प्रमोद कुमार द्वारा भीषण ठंड से बचाव हेतु गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights