- वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी — जनपद में गांजा, शराब तस्करी, चोरी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा शनिवार को रोडवेज चौकी के पीछे ट्रांसफार्मर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम शिवानंद गिरि पुत्र दयानंद गिरि निवासी ग्राम अस्थामा थाना अस्थामा जिला नालंदा बिहार बताया गया। अभियुक्त को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आने वाले त्योहार के चलते सिगरा पुलिस चेकिंग अभियान रोडवेज में चला रही थी इस दौरान सूचना मिली कि रोडवेज चौकी के पीछे ट्रांसफार्मर के पास सफेद रंग के झोले में शराब लेकर एक व्यक्ति खड़ा है। सूचना पाते ही सक्रिय सिगरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास रखे सफेद थैले की तलाशी लिए जाने पर 200 एम एल के 60 पाउच कुल 12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया।पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं यह शराब बिहार ले जाकर दूने कीमत पर बेचता हूं। यही मेरा पेशा है।इसी से हम अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।पर चेकिंग में आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 कुमार गौरव सिंह, म0उ0नि0 कुसुम जायसवाल, हे0का0 राम समुझ यादव,का0 कर्मजीत यादव, हे0का0 जीतेन्द्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
Like Whatapp