Follow us on

पुलिस मंथन’ में सीएम का सख्त निर्देश: अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मांतरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए AI का इस्तेमाल करे।

Share this post:

लखनऊ, 28 दिसंबर काशी दीप विजन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के समापन सत्र में भाग लेते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने, धार्मिक उन्माद व जातीय विद्वेष फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने तथा आतंकी गतिविधियों व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।सोशल मीडिया व साइबर क्राइम पर जीरो टॉलरेंसमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग, डीपफेक, डार्कवेब, साइबर अपराध एवं आतंकी नेटवर्क पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, जातीय व धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक कंटेंट पर तत्काल कार्रवाई हो। महापुरुषों के नाम पर अराजकता फैलाने वाले संगठनों की पृष्ठभूमि जांच कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए।धर्मांतरण रैकेट पर विशेष सतर्कता, AI का उपयोग।धार्मिक कन्वर्जन को संगठित चुनौती बताते हुए बलरामपुर जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि इंटेलिजेंस, लोकल इनपुट व तकनीकी निगरानी मजबूत हो। अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मांतरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्तीय ट्रेल व आधुनिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।सीमा सुरक्षा व आतंकवाद निरोधक तंत्र को तकनीकी मजबूती पाकिस्तान, बांग्लादेश व नेपाल सीमाओं से  गतिविधियों व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सीमा निगरानी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।आतंकवाद, नशीले पदार्थों व संगठित अपराध के खिलाफ रियल-टाइम सूचना साझा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।गो-तस्करी के मास्टरमाइंड पर प्रहारगो-तस्करी में केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं, पूरे नेटवर्क व मास्टरमाइंड पर कठोरतम कार्रवाई हो। इससे अपराधियों का मनोबल टूटेगा व प्रभावी रोक लगेगी। पुलिस की अब तक की कार्रवाई की सराहना की।सम्मेलन के सत्रों में प्रमुख चर्चाएंकार्यक्रम के दूसरे दिन सत्र 8 में आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस व होम गार्ड्स; सत्र 9 में विशाल जनसमूह प्रबंधन; सत्र 10 में खुफिया तंत्र, सोशल मीडिया/एनजीओ व नेपाल सीमा; तथा सत्र 11 में आतंकवाद-रोधी, मादक पदार्थ, गो-तस्करी व संगठित अपराध पर प्रस्तुतिकरण हुए। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश सिंह।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x