सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां
जमानियां। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश के तहत कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में यूपी 112 के माध्यम से त्वरित एवं एकीकृत नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रचार प्रसार किया गया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के कुशल निर्देशानुसार जमानियां कस्बा सहित भीड़ भाड़ इलाको यूपी 112 के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता हेतु। एक विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जाए। उसी को लेकर नागरिकों को जागरूक किया। नागर ने बताया कि प्रचार प्रसार के माध्यम से आकस्मिक सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया गया है। इन सेवाओं में पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सर्विस, महिला पीआरवी, नाइट एस्कॉर्ट और सवेरा योजना शामिल हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य डायल 112 के प्रति जनविश्वास को सुदृढ़ करना है। जन जागरूकता की बात जन-जन के साथ थीम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को सुरक्षा का एहसास कराना भी इसका लक्ष्य है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि
जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक और संवादात्मक सत्रों का आयोजन किया गया। जिससे महिलाओं और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत हुई। इसके साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से यूपी 112 आपातकालीन सेवा से संबंधित जागरूकता संदेश प्रदर्शित कर इसके सही और समयबद्ध उपयोग की जानकारी दी गई। इसके उपरांत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर के द्वारा नुक्कड़ नाटक के कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पुलिस अभियान में स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह, 112 डायल के इंस्पेक्टर वीरेंद्र बरवार, आलोक तिवारी, सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।