Follow us on

विधान सभा शिवपुर मे विधायक खेलकूद प्रतियोगिता

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी                    वाराणसी — युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विधानसभा शिवपुर में दूसरे दिन मंगलवार को विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल, बैडमिंटन प्रतियोगिता में (सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, एवं सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका) की प्रतियोगिता बरियासनपुर इण्टर कॉलेज बरियासनपुर विकासखंड चिरईगांव वाराणसी में प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ। इस खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।इस खेलकूद में सब जूनियर बालक मे-फुटबाल में रुस्तमपुर की टीम विजेता रही, बैडमिंटन एकल मे-अंश पटेल विजेता व आयुष सिंह उपविजेता रहे।सब जूनियर महिला मे-फुटबाल में मिल्कोपुर की टीम विजेता व कमौली की टीम उपविजेता तथा बैडमिंटन एकल में मुस्कान पटेल विजेता तथा चाहत चौहान उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग पुरूष मे- बैडमिंटन एकल में लकी सिंह, सीनियर मे मदाल विजेता तथा आर्यन पटेल उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग पुरूष में-फुटबॉल में बरियासनपुर विजेता तथा सीवों टीम उपविजेता रही। खेलकूद के अन्त में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी विवेक सिंह द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी विवेक सिंह, चिरयीगांव व्यायाम शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह,पीआरडी आनन्द कुमार,जीतेन्द्र यादव, अविनाश कुमार,अनुपम यादव, सुनील कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x