Follow us on

एनएसएस ने एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से रक्षा अध्ययन विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में एक सराहनीय समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाण्डेयपुर, वरूणापार, नदेसर एवं दनियालपुर गांव में एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा वृद्ध जनों, दिव्यांगों, विधवाओं तथा छोटे-छोटे बच्चों को कपड़े एवं कंबल वितरित किया गया ताकि वो लोग इस भीषण शीतलहर से सुरक्षित रह सकें। इस कार्यक्रम के दौरान रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अग्नि प्रकाश शर्मा ने कहा कि भीषण ठंड से बचाव हेतु इस समय जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस सामाजिक कार्य के माध्यम से छात्राओं में ना केवल मानवीय संवेदनाएं विकसित होती है, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का भी बोध होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्वेता सोनकर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव के साथ सेवा कार्य में हिस्सा लिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights