Follow us on

राम चबूतरे को चारों तरफ से सुंदरीकरण के लिए निर्माण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित राम चबूतरे की सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य इसे भव्य और व्यवस्थित रूप देना है। जिसको लेकर रविवार को पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। राम चबूतरे को लोहे की गेट लगवाकर निर्माण सुंदरीकरण कराया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम चबूतरे के सुंदरीकरण कराने के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि राम चबूतरा खुला रहने के कारण आवारा पशु से लेकर इस स्थान को लोग अपने निजी कार्य में लेते है। जिससे चारों तरफ गंदगी फैलने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होने लगती थी। उन्होंने बताया कि इसका ऐतिहासिक महत्व यहां पर हर साल हिंदू द्वारा भगवान राम प्राचीन रामलीला का आयोजन किया जाता है। बहुत जल्द राम चबूतरे कानिर्माण कार्य पूरा हो जाएगा है। गुप्ता ने कहा कि सुंदरीकरण की विशेषताएँ और चबूतरे के चारों तरफ से लोहे की गेट लगवाई जा रही है। ताकि बेहतर व्यवस्था हो सके। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights