सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। रविवार 4 जनवरी को राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन की वाराणसी टीम व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वसीम रजा के कार्यालय दिलदारनगर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार मुस्ताक अहमद ने की। बैठक में मिशन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वाराणसी जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नोमान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ वाराणसी मणिशंकर झा उर्फ राजा ब्राह्मण , रोहित सिंह, सौरभ पाण्डेय, अंकित चौरसिया, रिषभ अग्रहरि सहित राष्ट्रीय सलाहकार मण्डल के सदस्य शामिल रहे। बैठक के दौरान मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मानवाधिकारों की रक्षा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता, सामाजिक न्याय तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वसीम रजा ने बताया कि संगठन जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन द्वारा भविष्य में विभिन्न सामाजिक अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।