Follow us on

हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय की डॉ. वंदना पाण्डेय ने प्राप्त किया पेटेंट

Share this post:

रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बध्द हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की डॉ. वंदना पाण्डेय एवं अन्य सहायक टीम ने एक महत्वपूर्ण भारतीय उपयोगिता पेटेंट प्राप्त किया है। यह पेटेंट भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिज़ाइन्स एंड ट्रेडमार्क्स द्वारा प्रदान किया गया है।यह पेटेंट ‘सामुदायिक कौशल एवं संसाधन मानचित्रण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण हेतु एकीकृत डिजिटल प्रणाली तथा उससे संबंधित विधि’ विषय पर आधारित है। यह आविष्कार ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध युवाओं के कौशल, स्थानीय संसाधनों एवं प्रशिक्षण आवश्यकताओं का डिजिटल माध्यम से विश्लेषण एवं मानचित्रण करता है, जिससे युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी फरवरी 2025 में डॉ. वंदना पाण्डेय को यू.के. डिज़ाइन पेटेंट ग्रांट प्राप्त हो चुका है। इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने डॉ. वंदना पाण्डेय को बधाई दी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x