Follow us on

डीआईजी साहब मेरी बेटी को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करायें, दिया ज्ञापन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी — वादिनी शकुन्तला देवी पत्नी प्रभु नारायण ग्राम सरने थाना अलीनगर चन्दौली की निवासिनी ने सोमवार को अपनी बीएससी में अध्ययनरत बेटी की गुमशुदगी हेतु डीआईजी वाराणसी जोन से गुहार लगाई। वादिनी शकुन्तला देवी का कहना है कि उसकी पुत्री दिनांक 20.12.25 को प्रातः 10:00 बजे अपने अध्यनरत राम ललित महाविद्यालय कैलहट मिर्जापुर में पढ़ने हेतु निकली और देर शाम तक घर वापस नहीं आई। प्रार्थिनी ने आसपास,अपने रिश्तेदारी वगैरह तथा सहेलियों आदि से पूछताछ करते हुए बहुत खोजा पर कहीं नहीं मिली।पर 21 दिसंबर 2025 को शाम को 5:30 बजे मेरी बेटी अपने मोबाइल से रो-रो कर कहने लगी की मां मुझे बचा लो। मुझे पार्वती कुमारी उर्फ पारो पुत्री रामलाल बिन्द निवासिनी ग्राम गौसपुर कठौड़ी थाना अलीनगर जनपद चंदौली जो कौशल विकास योजना में काम करती है।उसने अपहृत कर लिया है। उसने मुझे फोन द्वारा अपने पास कौशल विकास योजना के बारे में बात करने के लिए बुलाई। वहीं उसने नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर मुझे अपने साथ लखनऊ ले आई। जहां लोग मेरा शोषण कर रहे हैं, और मेरे जान को खतरा भी है। मुझसे अब बात नहीं हो पाएगी क्योंकि मेरा मोबाइल छीनने की प्रयास में है। इतना सुनते ही पत्नी ने सोमवार को डीआईजी वाराणसी जोन से गुहार लगाई और अपनी पुत्री की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी हेतु गुहार लगाई।जहां डीआईजी वाराणसी जोन द्वारा अविलम्ब बरामद कराने का आश्वासन दिया गया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x