वाराणसी, 07 जनवरी, 2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक् श्री एस रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा,रेल सम्पति की सुरक्षा,अवैध सामानों की धर-पकड़ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओं अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में दिनांक 29.11.2025को मंडल कंट्रोल की सूचना पर गाड़ी संख्या 14005 के कोच संख्या B2 के बर्थ संख्या 11पर एक ओपो कम्पनी का मोबाइल व चार्जर छूट जाने की सूचना पर उक्त गाड़ी के स्कोर्ट पार्टी द्वारा उक्त मोबाइल व चार्जर को यात्री की बर्थ के पास से बरामद किया गया और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस पर जमा कराया गया और सूचना सुरक्षा कंट्रोल को दिया गया । इसके बाद दिनांक 06.01.2026 को यात्री अभिशेष कुमार पुत्र श्री जयराम प्रसाद गौड़ ग्राम सिरसिया पोस्ट, थाना खामपार जिला देवरिया उत्तर प्रदेश रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर उपस्थित हुए ट्रेन का टिकट व आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करने के बाद उक्त मोबाइल व चार्जर पोस्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल तेजप्रताप सिंह के समक्ष सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा सही हालत में सुपुर्द किया गया। उक्त यात्री द्वारा उक्त मोबाइल व चार्जर की कीमत 20,000 (बीस) हज़ार रुपया बताई गई तथा रेलवे सुरक्षा बल की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
इसी क्रम में दिनांक 0 3. 01.2026 को सुरक्षा कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 02563 के M/3 कोच में एक ब्लू कलर का जैकेट एक यात्री का छूट गया है। उक्त सूचना पर गाड़ी उपरोक्त के रेलवे स्टेशन सिवान के प्लेटफार्म सं -3 पर दिनांक 4/ 1/26 को समय 00/34 बजे आगमन पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान द्वारा उक्त कोच को अटेंड कर ब्लू कलर का जैकेट बर्थ नंबर 17 से प्राप्त कर सुरक्षा कन्ट्रोल वाराणसी एवं उक्त यात्री को उक्त मोबाइल नंबर पर सूचित करते हुए पोस्ट पर लाकर जमा किया गया। दिनांक 6/1/26 को यात्री रिंकू कुमार गुप्ता पुत्र नंदलाल प्रसाद निवासी न्यू कॉलोनी छोटा तेलपा गांधी चौक छपरा थाना नगर जिला छपरा बिहार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान पर समय करीब 16/00 बजे अपना ब्लू कलर का जैकेट लेने आधार कार्ड एवं यात्रा से संबंधित MST छपरा कचहरी से मुजफ्फरपुर तथा वापसी के साथ उपस्थित हुए और बताया कि छपरा में उतरते समय दिनांक 03.01.2026 को गाड़ी संख्या 02563 के कोच संख्या M3 के बर्थ नंबर 17 पर इनका जैकेट छूट गया था जिसकी सूचना उनके द्वारा रेलवे मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर दिया गया था। रेलवे सुरक्षा बल एवं कंट्रोल से इन्हें सूचना मिली कि इनका जैकेट उक्त गाड़ी से उतरकर सिवान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर रखा गया है, जिसके आधार पर अपना जैकेट लेने आए हैं। यात्री उपरोक्त से उचित पहचान पत्र व टिकट का वेरिफिकेशन कर कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार मिश्रा के समक्ष सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह पाली प्रभारी द्वारा जैकेट को ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया।यात्री द्वारा जैकेट का अनुमानित मूल्य रुपया 1100 /-बताया गया। यात्री द्वारा अपना जैकेट प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल प्रशासन की प्रशंसा की गयी ।
इसी क्रम में दिनांक 28.12.25 को गाड़ी संख्या 65120 के कोच संख्या 228076 एक नीले रंग का पिट्ठू बैग चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल निसार अहमद को मिला था जिसको पोस्ट लाया गया तथा चेक करने पर पुराने इस्तेमाली कपड़े व बी काम का एडमिट कार्ड मिला जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था जिस पर संपर्क करने पर अविनाश द्वारा बताया गया कि उक्त बैग हमारे मित्र देवराज पांडेय का है जिस पर बात करने पर बताया गया कि जनरल टिकट लेकर देवरिया से सहजनवा जा रहा था उतारने के दौरान मेरा पिट्ठू बैग ट्रेन में छूट गया जिसे जनवरी में आकर ले जाऊंगा दिनांक 06.01.26 को देवराज पांडेय पुत्र संजय पांडेय वार्ड नंबर 7 लेन नंबर दो सीसी रोड देवरिया पोस्ट पर उपस्थित हुए जिनके द्वारा अपना बैग पहचाना गया उचित प्रमाण पत्र व टिकट वेरिफिकेशन करने और संतुष्ट होने पर उक्त बैग को सहायक उप निरीक्षक जयशंकर दुबे द्वारा सुपुर्द किया गया बरामद बैग व कपड़ो की कीमत रू.4000/- बताया