वाराणसी। भारत स्काउट और गाइड, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रोवर एवं रेंजर के दल को बुधली, छत्तीसगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय जम्बूरी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करने हेतु कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी एवं जिला मुख्यायुक्त प्रो. रमाकान्त सिंह ने शुभकामना देते हुए रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि रोवर–रेंजर जंबूरी का उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें जिम्मेदार, सेवाभावी और राष्ट्रनिर्माण में सहभागी नागरिक बनाना है। जिला मुख्यायुक्त प्रो. रमाकान्त सिंह ने बताया कि दल में कुल 31 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें कुल 16 रोवर एवं 15 रेंजर हैं। सभी सदस्यों को आवश्यक सामान का कीट प्रदान कर दिया गया है। टीम जिला संगठन आयुक्त रेंजर डॉ. अमिता श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रोवर निलेश जायसवाल एवं रेंजर रितेशनी मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिभाग कर रही है।