Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों

Share this post:

 आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियो के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।*पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस लाइन का निरीक्षण/भ्रमण किया गया । व्यवस्थाओं की समीक्षा कर समयबद्ध व सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।2. पुलिस कर्मियों के बैरकों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन की स्थिति एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई की नियमितता, कूड़ा निस्तारण तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।3. पुलिस कर्मियों के आवासों का निरीक्षण कर छज्जा, बारजा, छत एवं दीवारों सहित संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिए गए।4. पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, पहचान सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर अपडेट करने तथा निगरानी को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए गए।5. नगर निगम, विद्युत विभाग एवं जलकल विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित मरम्मत, विद्युत, जलापूर्ति व स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।6. निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित को गंदगी न फैलाने, कार्यस्थल सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए।आज दिनांक 08-01-2026 को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण/भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के बैरकों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन, मूलभूत सुविधाओं, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासों का निरीक्षण कर छज्जा, बारजा, छत एवं दीवारों सहित संपूर्ण परिसर की नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए पुलिस लाइन परिसर में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, पहचान सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर के संधारण एवं सतत निगरानी के निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त नगर निगम, विद्युत विभाग एवं जलकल विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित मरम्मत, विद्युत, जलापूर्ति एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गंदगी न फैलाने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए । इस दौरान दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन श्री प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ0 ईशान सोनी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x