*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी*
दिनांक : 12.01.2
आज दिनांक 12.01.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान रखौना अंडरपास के पास से लूट के मोबाइल फोन के साथ एक बाल अपचारी तथा आलोक कुमार पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम काशीपुर देउरा, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।वादी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर दी गई लिखित सूचना के अनुसार दिनांक 04.01.2026 को वह राजातालाब से अपने घर भीखारीपुर जा रहा था। सदगुरु रेस्टोरेंट के पास अपने मोबाइल फोन से बातचीत करते समय बाइक संख्या UP 65 AW 3343 पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उसका मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया गया तथा वे रिंग रोड की ओर भाग गए। मोबाइल फोन का लॉक खुला होने के कारण आरोपियों द्वारा वादी के गूगल-पे खाते से कुछ धनराशि निकाल ली गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 0012/2026, धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.01.2026 को वे अपने साथी साहिल उर्फ वीरू के साथ मिलकर सदगुरु रेस्टोरेंट के पास से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे तथा मोबाइल के गूगल-पे से 7,000/- रुपये की धनराशि निकालकर आपस में 500-500 रुपये बांट लिए थे। शेष धनराशि उनके साथी साहिल उर्फ वीरू द्वारा अपने पास रख ली गई थी, जिसने यह कहा था कि मोबाइल बिकने के बाद शेष धनराशि दी जाएगी। आज अभियुक्त आलोक कुमार अपने नाबालिग साथी साहिल उर्फ वीरू से मिलने जा रहा था कि इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। घटना में सम्मिलित शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।